जौनपुर। हुसैनाबाद हाइडिल पर लाइन मैन संगठन के धरना प्रदर्शन को कवरेज करने गए। वरिष्ठ पत्रकार आशीष श्रीवास्तव का मोबाइल छीनकर अधीक्षण अभियंता आखिर अपनी वह कौन सी कमी है जिसको छुपाने के लिए इतना बड़ा कदम उठाया लिया है। और खबर कवरेज कर रहे पत्रकार का मोबाइल तक उन्हें छीनना पड़ गया। यह उन पर एक सवालिया निशान है।अधीक्षण अभियंता पर यह आरोप है कि उन्होंने समाचार कवरेज के दौरान पत्रकार के हाथों से मोबाइल को छीन लिया। इस घटना ने पत्रकारिता की स्वतंत्रता और अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्रकार समुदाय में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। और मामले की उचित जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है।
पत्रकार का मोबाइल छीन कर अधीक्षण अभियन्ता क्या छुपाना चाह रहे हैं?
By -
August 21, 2024