संदिग्ध अवस्था में ई रिक्शा चालक की हुई मौत

Belal Jani
By -
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रोडवेज शौचालय के पास संदिग्ध हालत में अचेतवस्था में पड़े बृद्ध की हुई मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र की पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी अशोक कुमार गुप्ता उम्र लगभग 58 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जोखन गुप्ता लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित जेल के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली बनाने वाले के यहां काफी समय से रहकर शेषपुर मोहल्ला के तिराहा के पास रहने वाले एक व्यक्ति का ई रिक्शा किराए पर लेकर चलाने का कार्य करता था। बुधवार रात्रि रोडवेज शौचालय के पास अचेता अवस्था में पड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिपाही नीरज कुमार ने सहयोगी जवान की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया यहां पर चिकित्सक ने उसे देखकर मृत्य घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों की माने तो मृतक बीमार हालत में भी ई रिक्शा चला कर गुजर बसर करता था। हालांकि मृतक की कैसे मौत हुई है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।