ट्रक से टक्कर लगने से स्कूटी सवार मौसी भांजा घायल

Belal Jani
By -

जौनपुर। शहर थाना कोतवाली क्षेत्र के  रासमण्डल मोहल्ला स्थित  मन्दिर के पास से तेज गति से शहर में ट्रक लेकर जा रहे चालक ने स्कूटी गाड़ी में टक्कर मार दिया। जिसके चलते महिला के साथ स्कूटी पर बैठा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हालांकि महिला को भी मामूली चोटे आई। पुलिस ने ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई।
सूत्रों के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के सीपाह मोहल्ला निवासी सनद जहरा  भांजे उम्र लगभग 4 वर्षीया मोहम्मद सुबैर पुत्र जफर हसन को स्कूटी से लेकर बुधवार लगभग 8:30 बजे  जब राष्ट्रमंडल मोहल्ला स्थित मंदिर के पास से गुजर रही थी। उसी दौरान तेज गति से ट्रक लेकर सीपाह चौराहे से शहर की तरफ तेज गति से  ट्रक लेकर आ रहे चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दिया नतीजतन दोनों स्कूटी से गिरकर घायल हो गए। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। यहां पर सुबैर का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात चिकित्सक ने भर्ती कर लिया।जबकि सनद जहरा को आई मामूली चोटों का प्राथमिक उपचार कर जाने दिया।