महिला ने पुत्री को साथ ले जाने वाले युवक के विरुद्ध थाने पर दी तहरीर

Belal Jani
By -

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी बेटी को भगा ले जाने के मामले  को लेकर थाने पहुंच कर आरोपित के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि गत 11 अगस्त की सुबह आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित मकसुदिया गांव निवासी सरफराज पुत्र कल्लू उर्फ अजीम उसकी पुत्री को लेकर भाग गया है। मामले को लेकर गांव के ही दो युवकों पर आरोपित का सहयोग करने का भी आरोप लगाया गया है। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी हुई  है।