जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन गांव में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने पति-पत्नी की पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रामसिंह चौहान गांव के ही दो लोगों के साथ परदेश रहकर नौकरी करते थे, वहां तीनों में पैसे के लेन-देन का कुछ हिसाब बाकी था। आरोप है कि
दोनों गांव पहुंचने पर उसी पैसे को लेकर रामसिंह चौहान और उनकी पत्नी रेखा की पिटाई कर दिये। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने सवायन गांव निवासी आरोपित वकील पुत्र लल्लू और राहुल के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। और आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।