कार चालक ने यातायात पुलिस के साथ की अभद्रता

Belal Jani
By -

जौनपुर।नगर थाना कोतवाली क्षेत्र के सिपाह चौराहे के पास ड्यूटी कर रहे यातायात हेड कांस्टेबल से कार सवार ने अभद्र व्यवहार किया। सूत्रों के मुताबिक बुधवार दिन के लगभग 4:30 शाम को एक्सयूवी कार आ रही थी। उसी समय यातायात के हेड कांस्टेबल रूपेश कुमार सिंह कार को चेक करने के लिए गाड़ी को हांथ देकर रोका और गाड़ी चला रहे चालक को किनारे लगाने के लिए कहा। गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर दिया और गाड़ी से उतरकर हेड कांस्टेबल से अभद्र व्यवहार करने लगा। इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस चौकी सिपाह को लगी तो वह फौरन ही वहां पहुंच गया। और हेड कांस्टेबल से अभद्र व्यवहार करने वाले चालक समेत दो लोगों को हीरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया है। सरेआम भीड़ वाले क्षेत्र में पुलिस जवान के साथ इस तरह के होने वाले अभद्र व्यवहार के कारण  जवानों में रोष व्याप्त हो गया। बाबा की सरकार में क्या इसी तरह से जवानों के साथ अभद्र व्यवहार होता रहेगा। यह एक गंभीर विषय है इस मामले में तो पुलिस को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए कि भविष्य में कोई मनबढ़ गाड़ी  चालक द्वारा किसी भी जवान के साथ इस तरह कि अभद्रता करने के पहले  कई बार उसे सोचना पड़े।