आरपीएफ ने विशेष अभियान चलाकर महिला बोगी से 10 लोगों किया गिरफ्तार

Belal Jani
By -

जौनपुर। रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेनों की महिला बोगियो में अनधिकृत तौर पर बैठने वाले लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर  बोगी में बैठे हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं में निरूद्ध करने के पश्चात जमानत पर हिदायत देकर छोड़ दिया या।

विशेषअभियान जंक्शन पोस्ट प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में सहयोगी जवानों ने  बुधवार को वाराणसी से बहराइच को जाने वाली इंटर सिटी ट्रेन नंबर 14214, की महिला बोगी से सात लोगों ।को इसी प्रकार मालदा टाउन से दिल्ली को जाने वाली गंगा जमुना फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 13484, जफराबाद रेलवे स्टेशन पर चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने एक व्यक्ति को। जौनपुर सिटी मार्ग से चलने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12238 से चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार यादव ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को रेलवे की सुसंगत धाराओं में निरूद्ध करने के पश्चात आरपीएफ ने जंक्शन पोस्ट से जमानत पर हिदायत देकर जाने दिया। बता दें इस विशेष अभियान के दौरान अनाधिकृत और से महिला बोगी में बैठने वालों में हलचल जैसा माहौल देखने को मिला।