जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के ग्यारसपुर गांव में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय 6 से 12 तक पढ़ने वाली आधा दर्जन छात्राओं कि अचानक तबियत बिगड़ गई उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
जलालपुर थाना क्षेत्र के विभन मऊ गांव निवासी रितु 16 वर्ष पुत्री अशोक कुमार, गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के जिवली गांव निवासी चांदनी 17 वर्ष पुत्री सुरेंद्र कुमार आंचल 17 वर्ष पुत्री आजाद अहमदपुर जलालपुर आरती 17 वर्ष पुत्री विनोद कुमार सहमलपुर आरती 18 वर्ष हरी लाल नखतपुर मछली शहर सभी -छात्राओं की तबीयत अचानक बुधवार से ही खराब थी। गुरुवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर हॉस्टल के जिम्मेदारों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाकर दाखिल करवाया। हालांकि हॉस्टल की एक टीचर से जब जिला अस्पताल भर्ती रजिस्टर में अंकित मोबाइल फोन से संपर्क कर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बच्चियों के सर में दर्द और बुखार की शिकायत थी इसलिए सभी को भर्ती करवाया गया है यह वायरल फीवर हो सकता है। हालांकि बार-बार नाम पूछने पर टीचर ने नाम तो नहीं बताया लेकिन प्रिंसिपल का नाम अजय यादव बताते हुए कहा कि आगे उनसे जानकारी ले लीजिए।