मुसहर की लड़की से ब्राह्मण ने रचाई शादी,*

Belal Jani
By -
*
                   
*जौनपुर।* जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की मुसहर समुदाय की नाबालिग लड़की से एक ब्राह्मण युवक ने शादी रचाकर कर साथ जीने मरने की कसम खाई। दोनों जोड़ों ने गुरुवार की सुबह त्रिलोचन महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ के सामने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर मांग में सिंधूर भरकर शादी के रस्म को पूरा किया।
            दुल्हन के नाबालिग होने की बात खुलकर तब सामने आई जब मंदिर समिति द्वारा दोनो को शादी का प्रमाण पत्र देने से इंकार कर दिया गया। नाबालिग लड़की की शादी होने की बात मंदिर पर तैनात पुलिस को जब तक पता चलता तब तक दोनों वहां से निकल चुके थे।कुछ लोगों ने बताया कि शादी के दौरान दुल्हन पक्ष के परिजन मौजूद थे और दुल्हा पक्ष से कोई नहीं आया था। 
        दूल्हा- दुल्हन को लेकर मुंबई के लिए निकल गया है। मुसहर समुदाय की लड़की से ब्राह्मण युवक के शादी ने  जहां एक तरफ समाज में जाति-पाति का भेदभाव खत्म करने का एक अच्छा संदेश दिया है।  वही जाने- अनजाने में नाबालिग लड़की से शादी करने की एक गलती युवक को कानून के निगाह में दोषी बना दिया है। दोनो के शादी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।