जौनपुर। छत्तीसगढ़ प्रांत के
बिलासपुर जनपद से आई पुलिस टीम ने शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला हनुमान घाट निवासी एक सर्राफा कारोबारी को उठाकर अपने साथ ले गई है। जिसके चलते परिजन और सर्राफा कारोबारियों में हलचल जैसा माहौल उत्पन्न हो गया। कोतवाली गेट के सामने भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर एक दूसरे से जानकारी करने के लिए पूछताछ करते देखे गए कि आखिर सर्राफा व्यापारी को छत्तीसगढ़ पुलिस ने क्यों हिरासत में लिया है।
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि गुरुवार रात्रि लगभग 7:00 बजे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जनपद के एक क्षेत्र के क्षेत्राधिकार निमतेश कुमार सिंह सहयोगी जवानों में एक सब इंस्पेक्टर और कई जवानों के साथ कोतवाली पहुंच गए। छत्तीसगढ़ पुलिस टीम के साथ कोतवाली पुलिस ने हनुमान घाट में छापेमारी कार्यवाही करते हुए आशीष कुमार सेठ पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद सेठ को पड़कर कोतवाली ले कर आई। कुछ समय पश्चात कई सर्राफा कारोबारी भी कोतवाली पहुंच गए। इसके अलावा राहगीर सेमत सर्राफा कारोबारी के परिजन और दर्जन भर से ऊपर सर्राफा कारोबारी कोतवाली गेट के सामने डटकर खड़े रहे।क्षेत्राधिकार निमतेश कुमार सिंह ने व्यापारियों को बताया कि पूछताछ के लिए इन्हें ले जाया जा रहा है। हिरासत में लिए गए सर्राफा व्यापारी के तबीयत कभी-कभी खराब होने की बात कहने पर एक और व्यापारी को सुरक्षा की नीयत उससे भी अपने साथ लेकर चले गए। सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जनपद के थाना सिपत के एक क्षेत्र से लाखों रुपए मूल्य का सोना और चांदी के चोरी होने के मामले में पुलिस इनसे पूछताछ करने के लिए अपने साथ ले गई है। अचानक छत्तीसगढ़ की पुलिस द्वारा की गई छापेमारी नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।