आखिर भंवरे को जीभ का स्वाद बदलने के चक्कर में जाना पड़ा जेल
जौनपुर। समाज में अब तक एक ही कहावत काफी चर्चित रही है की एक फूल दो माली लेकिन इस कहावत के बिल्कुल उलट बुधवार के दिन एक ऐसा मामला प्रकाश में आया की दो फूलों का एक ही माली है। जिसकी चर्चा शहर में आम हो गई है।
बता दें यह कहानी कुछ इस प्रकार है मामला शहर थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज नई बाजार का है। इस गांव के निवासी गौरव कुमार यादव पुत्र विनोद कुमार यादव का प्रथम विवाह लगभग 8 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से हुआ था। पहली पत्नी से दो पुत्री और एक पुत्र ने जन्म लिया। पहली पुत्री सात वर्ष की है और दो उससे छोटे भाई बहन हैं। गौरव यादव इसी बीच लगभग दो वर्ष पूर्व आजमगढ़ की एक विवाहित महिला से प्रेम करने लगा। मोहब्बत कुछ इस तरह परवान चढ़ी की महिला ने अपने पति को छोड़कर गौरव यादव का दामन पकड़ लिया। और शादी करने के नाम पर इधर-उधर करता रहा। इस बीच प्रेम करने वाली महिला के दो बार गर्भवती भी हुई। आरोप है कि वह उसको गर्भपात कराने के लिए मजबूर कर देता था। अचानक बुधवार को प्रेमिका जो अपने पहले पति को छोड़ चुकी थी वह गौरव यादव के घर पहुंच गई। और उससे शादी करने की जिद करने लगी। तभी अच्छा खासा हंगामा खड़ा हो गया। गौरव की पहली पत्नी और परिवार के लोगों ने प्रेमिका को मारपीट कर भगा दिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर कोतवाली ले आई। प्रेमिका द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गौरव के खिलाफ बलात्कार समेत विभिन्न संबंधित धाराओं में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया। और पुलिस ने प्रेमी गौरव को गिरफ्तार कर उसका चालान कर न्यायालय भेज दिया। यह घटना पूरे नगर में चर्चा का विषय बन गई की तीन बच्चों का बाप चला था विवाहित महिला से इश्क लड़ाने। हो सकता है जेल जाने के बाद अकल की चाभी से दिमाग का ताला खुल जाए और उसे अपने द्वारा की गई गलती का पछतावा हो।