कारागार पुलिस की लापरवाही के चलते विचाराधीन बंदी हुआ फरार

Belal Jani
By -


जौनपुर। शुक्रवार को न्यायालय परिसर में पेशी से लॉकअप की तरफ ले जाते समय कारागार पुलिस की घोर लापरवाही के चलते मुल्जिम फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस जानकारी के अनुसार महराष्ट्र शोलापुर पाटिल बस्ती निवासी मुल्जिम जय प्रकाश  गायकवाड पुत्र श्री प्रकाश  गायकवाड थाना जीआरपी पर पंजकृत संख्या 6/21 का मुल्जिम है। जिसे पेशी के बाद लॉकअप की तरफ ले जाया जा रहा था। उसी समय बड़ी चतुराई से कारागार पुलिस जवानों की लापरवाही का फायदा उठाते हुए मुल्जिम मौके से फरार हो गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह ने बताया कि मुल्जिम को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही फरार मुल्जिम पकड़ लिया जाएगा। मुल्जिम के फरार होने से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।