यात्रा के दौरान महिला ने ट्रेन में बच्ची को दिया जन्म ,जालना छपरा एक्सप्रेस ट्रेन मे हुआ सुरक्षित प्रसव

Belal Jani
By -


जौनपुर। जालना से छपरा जा रही जालना छपरा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 07651 की बोगी नंबर एस थ्री की 7 और 17 पर पति के साथ यात्रा कर रही महिला ने बच्ची को जन्म दिया। 

गाजीपुर जनपद मरदह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मटिया गांव निवासी कविता राजभर उम्र लगभग 30 वर्ष पत्नी सुधीर कुमार राजभर के साथ औरंगाबाद से गाजीपुर के लिए यात्रा कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन के जौनपुर जंक्शन पहुंचने के पहले उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई  तो ट्रेन में बैठी अन्य महिला यात्रियों के सहयोग से कविता ने एक बच्ची को जन्म दिया। कंट्रोलर की सूचना पर ट्रेन पहुंचने के पहले आरपीएफ और संबंधित कर्मचारी मौजूद थे। ट्रेन आने पर 108 नंबर एंबुलेंस बुलवाकर कविता को बच्ची समेत जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवा दिया।