जौनपुर। रविवार तेजीबाजार थाना क्षेत्र के जीरकपुर गांव के रहने वाले युवक का रविवार सुबह संदिग्ध हालत में बंद पड़े भाई के घर में लगे गाटर के सहारे फांसी गले में डाला हुआ शव लटका मिला।
जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त गांव निवासी 40 वर्षीय जनार्दन सिंह उर्फ राजू पुत्र रामधनी विगत कई दिनों से दिमागी रूप से परेशान था, शनिवार शाम को भोजन करने बाद जब परिजन सोने चले गए तो वह उठ कर कही चला गया, परिजन खोजबीन किए परंतु पता नही चला। रविवार सुबह मृतक की बिटिया ने बगल घर के कमरे का ताला खुला देखा। और अंदर जाकर देखा तो पिता गाटर से रस्सी के सहारे लटके हुए थे, मौत की जानकारी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर उपनिरीक्षक मुन्ना राम एवं गोविंद देव मौर्य मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए।