गुटखा कारोबारी के यहां एसआईबी टीम ने की छापेमारी, सत्ताइस लाख रुपए जुर्माना वसूला

Belal Jani
By -

जौनपुर।शाहगंज नगर के श्रीरामपुर रोड स्थित गुटखा कारोबारी हरी नारायण अग्रहरि की फर्म राज ट्रेडर्स पर  एसआईबी जीएसटी वाराणसी की टीम ने छापेमार कार्रवाई किया। 
सूत्रों के मुताबिक इस दौरान टीम ने जीएसटी में बड़ी हेराफेरी को पकड़ा। टीम की कार्रवाई से मंडी के दुकानदारों में पूरा दिन अफरातफरी का माहौल उत्पन्न रहा। श्रीरामपुर रोड और गल्ला मंडी के कई दुकानदार अपनी अपनी दुकाने बंद कर खिसक लिए।
बताया गया कि डिप्टी कमिश्नर अनिल हरित के नेतृत्व में सुबह 11 बजे पहुंची टीम शाम सात बजे तक दुकान और गोदाम के स्टॉक समेत कागजात की जांच पड़ताल करती रही। टीम की जांच में कारोबारी के यहां टैक्स चोरी पकड़ में आई है ।जिसमें मौके पर 27 लाख रुपये की जुर्माना वसूली की गई। टीम ने खरीद व बिक्री से जुड़े कुछ कागजात भी कब्जे में लेकर साथ चले गए।

तकरीबन सात घंटे तक चली इस कार्रवाई से नगर के व्यापरियों में हड़कंप मचा रहा। आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद करना ही बेहतर समझा। हालांकि टीम की वापसी के बाद सभी ने राहत की सांस लिया।