ट्रेन की चपेट में आकर यात्री ने दोनों पैर गंवाया

Belal Jani
By -

जौनपुर। जौनपुर जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 5 पर ट्रेन की चपेट में आकर यात्री ने अपना दोनों पर गंवा दिया। उसका उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। 
सूत्रों के मुताबिक बलिया जनपद सुखपुर थाना क्षेत्र के भरखरा गांव निवासी किशन लाल उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र श्री राम शुक्रवार रात्रि किसी ट्रेन से यात्रा करते समय जौनपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल होकर  उनका दोनों पैर कट गया। हालांकि काफी समय तक रेलवे लाइन के किनारे वह पड़े रहे  सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आरपीएफ जीआरपी जवानों ने उसे एंबुलेंस के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया यहां पर इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे चिकित्सक के के पांडेय ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देखकर वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया किशन की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।