जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र स्थित स्कूल से पढ़कर घर जा रही छात्रा पर मनचलो द्वारा अभद्र टिप्पणी का विरोध करना एक पिता को उस समय भारी पड़ गया जब पिता ने मनचलों की शिकायत कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने आरोपित को पकड़ने के बजाय आरोप है कि पीड़ित को ही थाने उठा लाए और उसे पीटने के बाद छोड़ दिया जिसकी ग्रामीणों में काफी चर्चा हो रही है। भयवश पीड़ित उच्चाधिकारियों व आनलाइन शिकायत कर न्याय की गुहार लगा रहा है।
गौरतलब हो कि क्षेत्र के ग्राम अमिहित निवासी राजेश पाण्डेय ने बताया कि शनिवार को वह घर से बाजार कि तरफ जा रहे थे कि रास्ते में बसगित गांव के पास कुछ मनबढ़ किस्म के मनचले युवक उनकी पुत्री व उसकी सहेलियों पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। जब उन्होंने ने विरोध किया तो सभी अमर्यादित शब्दों को प्रयोग करते हुए मनबढ़ मारपीट पर उतारू हो गये। जिस पर उन्होंने पुलिस को फोन किया। चौकी प्रभारी सरकी धीरेन्द्र सोनकर अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पंहुचे।आरोप है कि अभद्र टिप्पड़ी करने वाले आरोपितों को कुछ कहने के बजाय उल्टे ही राजेश पाण्डेय एवं उनकी पुत्री पर ही अपशब्दों की बौछार करने लगे। उसके बाद राजेश पाण्डेय को लेकर थाना पर चले आये न जाने कौन सी बात से नाराज़ हो कर मारपीट कर हवालात में बन्द कर दिया। राजेश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने मुकदमा दर्ज करने व दलित उत्पीड़न में फंसाने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से व आनलाइन शिकायत कर उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।