जौनपुर। शहर की ऐतेहासिक शाही अटाला मस्जिद के प्रांगण में रविवार सुबह पूर्व मरकजी सीरत कमेटी के सदर रहे अब्दुल अहद मुन्ने 501 की अध्यक्षता में मरकज़ी सीरत कमेटी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिये एक बैठक का आयोजन किया गया था।जिसमें शहर के सम्मानित सदर के चुनाव से संबंधित दिल चस्पी रखने वाले लोगों के साथ ही अंजुमनों एवं अखाड़ों के जिम्मेदारों ने शिरकत किया और निर्विरोध चुने गए सदर को समर्थन दिए। चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ जनाब क़ारी ज़िया जौनपुरी के तिलावत ए क़ुरआन से किया गया। तत्पश्चात वर्तमान अध्यक्ष शौकत अली मुन्ना राजा ने पिछले साल की सीरत कमेटी से संबंधित कार्यवाही को उपस्थित लोगों को पढ़कर सुनाई। तथा आगामी ईद मिलादुन्नबी स.अ. व . व जुलूस मदह ए सहाबा की क़यादत के लिये नए अध्यक्ष एवं महासचिव को चुनने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। और सर्वसम्मति से निर्विरोध एडवोकेट,पूर्व छात्र नेता, समाज में सुंदर छवि और सामाजिक कामों के अलावा मज़हबी कार्यक्रमों में योगदान करने के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले व्यवसायी सद्दाम हुसैन को सदर एवं अकरम मंसूरी को महासचिव चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में मौजूद रहे लोगों ने अध्यक्ष व महासचिव को मुबारकबाद देने के साथ माल्यापर्ण कर यह उम्मीद जताई कि पिछले वर्ष से और भी अधिक शानो शौकत से इस वर्ष ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और मदह ए सहाबा रजि ० का जुलूस का कार्यक्रम और भी भव्य तरीके से होगा। बता दें मरकजी सीरत कमेटी सदर महासचिव की प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए सदर सद्दाम हुसैन ने उपस्थित समस्त लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से अवाम ने मेरे ऊपर पूर्ण विश्वास जताते हुए इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है मैं इस ऐतिहासिक जलसा व जुलूस मदह ए सहाबा को कामयाब बनाने के लिए हर तरह से भरसक प्रयास करूंगा। साथ ही उन्होंने अपील करते हुए सभी को चेताते हुए कहा कि ईद मिलादुन्नबी एवं 12 रबी उल अव्वल के कार्यक्रम को भूल कर भी कोई बारह वफ़ात का नाम न दे और नहीं 12 वफात कहे। बैठक का संचालन एडवोकेट नेयाज़ ताहिर शेखू ने किया अंत में मौलाना मोहम्मद अजवद क़ासमी ने जलसा व जुलूस की कामयाबी के लिये दुआ कराई।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मरकज़ी सीरत कमेटी के असलम शेर खान,अनवारुल हक़ गुड्डू,हफ़ीज़ शाह,अरशद क़ुरैशी,डॉ हसीन बबलू,डॉ नोमान खान,अबुज़र शेख़ सभासद,लाल मोहम्मद राईनी,कमालुद्दीन अंसारी,मोहम्मद फ़ारूक़,नूरुद्दीन मंसूरी,फ़िरोज़ अहमद पप्पू,मुख़्तार उस्ताद,मुख्तार अहमद,डॉ अर्शी खान,शाहनवाज़ खान,इश्तेयाक अहमद,इकराम सौदागर,मेराज अहमद,शोबी ताज क़ादरी,अंसार इदरीसी, सपा नेता शकील मंसूरी,अज़ीज़ फरीदी समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।