जौनपुर। वाराणसी :अयोध्या फैजाबाद रेलवे प्रखंड स्थित मेहरांवा और महगांवा रेलवे स्टेशन के मध्य ट्रेन की पटरी पर फोन से बात करते समय ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बहाउद्दीन पुर गांव निवासी रामनयन गौतम का 16 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार गौतम शनिवार शाम गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन पर बैठकर मोबाइल फोन से बात कर रहा था इसी दौरान ट्रेन आ गई और वह चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई।