सड़क हादसे में युवक जख्मी होकर हुआ अचेत

Belal Jani
By -


जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कचगांव चौराहा अंबेडकर मूर्ति के पास सड़क हादसे में बाइक सवार। अज्ञात युवक उम्र लगभग 40 साल जख्मी होने के साथ अचेत हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 नंबर एंबुलेंस कें ईएमटी सत्यनाम ने उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर दाखिल करवाया। और बताया कि युवक की बाइक का नंबर यूपी 62 सी जे 3364 घटना स्थल पर पड़ी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी।