जौनपुर। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर आग और करंट की चपेट में आकर तीन युवक झुलस गए सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के करौदिया मुहल्ला निवासी रुपेश सोनी उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र इंद्रेश सोनी मंगलवार दोपहर असावधानी वश आग की चपेट में आकर झुलस गया।परिजन उसे किसी तरह आग की चपेट से बचाने के बाद जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए। दूसरी तरफ सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बस्ती भगौवती गांव निवासी चंदर 24 वर्ष पुत्र स्वर्गीय तरानती 11000 हजार विद्युत प्रभावित तार की चपेट में आकर कर शाक लगने के साथ जल गया। इसी प्रकार जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी राम समुझ 40 वर्ष पुत्र मटरू करंट की चपेट में आकर शाक लगने के साथ झुलस गया सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।