छूटटा पशु से टकराकर छोटे भाई की मौत,बड़ा जख्मी

Belal Jani
By -

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रजनीपुर गांव के पास बाइक से छोटे भाई को सुल्तानपुर जनपद के ठेकवा जाते समय सड़क पर बैठे छूटटा पशु से टकराकर छोटे भाई की मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई जख्मी हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक बदलापुर थाना क्षेत्र के छंगापुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश अपने बड़े भाई सिकंदर के साथ मुंबई जाने के लिए सुल्तानपुर जनपद के ढकवा जा रहा था। इसी दौरान सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रजनीपुर गांव के पास सड़क पर बैठे छूटटा पशु से असावधानी वश टकराकर बाइक असंतुलित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया यहां पर राजेंद्र प्रसाद को चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़े भाई सिकंदर का उपचार करने के बाद जाने दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई।जब राजेंद्र प्रसाद के मरने की खबर परिजन को हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया।