जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव निवासी निरज पाल ने पुलिस को तहरीर देेते हुए बताया कि उनकी भांजी शालू पाल निवासनी वाराणसी थाना चोलापुर परानापट्टी उम्र 16 वर्ष हमारे यहां रहकर पढाई करती है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे शालू मामा के घर से निकल कर कोचिंग के लिए गई हुई थी और वापस नहीं लौटी है। मामा और परिजन ने काफी खोजबीन के बाद पता चला कि शालू की दोस्त तनु का उस दिन जन्मदिन था। देर रात बीत जाने के बाद भी जब शालू घर नहीं लौटी तो परेशान घर वाले उसकी दोस्त तनु के घर पता लगाने के लिए गए। तनु ने बताया कि शालू को छतौना पेट्रोल पंप के पास घर जाने के लिए छोड़कर वापस चली आई थी। उसके बाद भी शालू का कोई पता नहीं चल सका। फिल्हाल परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। अब सवाल ये उठता है कि जब उसकी दोस्त तनु शालू को देर रात पेट्रोल पंप तक छोड़कर वापस चली जाती है तो आखिंर शालू वहां से बिना बताये कहां जा सकती है।
संदिग्ध अवस्था में कोचिंग के लिए निकली छात्रा लापता
By -
August 20, 2024