ऑटो की चपेट में आकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल

Belal Jani
By -

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सिरकोनी बाजार के पास रविवार शाम सूबेदार प्रजापति उम्र लगभग 55 वर्षीय नामक व्यक्ति पैदल ही कहीं जा रहा था। इसी दौरान सिरकोनी बाजार के पास तेज गति से जा रहे ऑटो लेकर चालक ने धक्का मार दिया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे घंटा भर पड़े रहे। स्थानीय लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दिया तो। एम्बुलेंस कर्मचारी नाम बाबू गोस्वामी ईएमटी , पायलट रमेश एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायल सूबेदार प्रजापति को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया। एंबुलेंस कर्मचारियों ने यह भी बताया कि स्थानी लोग यह कह रहे थे कि यह अगल-बगल गांव का ही व्यक्ति देखने में लग रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक जिला अस्पताल सूबेदार प्रजापति का ना ही कोई पहचान का और ना ही परिजन पहुंचे थे।