जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के नई बाजार और पुरानी बाजार के मध्य साइकिल से जाते समय रोडवेज बस की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में लाश को कब्जे में लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मऊ जनपद दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैणी गांव निवासी आकाश धारीकर उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र माया रामधारीकर हाल पता सिकरारा थाना क्षेत्र में रहकर दवरी मौवनी बास की सीढ़ी हांथ पंखा बनाकर क्षेत्र में बेचने का कार्य करता था। शनिवार रात्रि साइकिल से घर वापस लौटते समय सिकरारा नई बाजार और पुरानी बाजार के मध्य रोडवेज बस की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानी लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने उसे देखने के बाद मृत्य घोषित कर दिया पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई।