जौनपुर।गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के परौवा गांव निवासी एक युवक के तालाब में डूबने से हुई मौत के मामले को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के परौवा गांव में बने अमृत सरोवर तालाब में नहाने के लिए उतरे चार युवक गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। जिसमे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। तीन को ग्रामीणो ने बचा लिया
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना केराकत क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी पंकज कुमार रविवार को दोपहर में लगभग दो बजे गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के परौवा गांव में बने अमृत सरोवर तालाब में गांव के तीन दोस्त लोछु, आजाद , सोनू के साथ कार से नहाने के लिए पहुंचे। चारों दोस्त तालाब में उतर कर नहाने लगे। लगभग 10 मिनट बाद चारो गहराई में जाने के बाद डूबने जब डूबने लगे। तो शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने चारों डूब रहे युवक को बाहर निकाला। जिसमे पंकज कुमार (21) पुत्र जमुना प्रसाद निवासी विक्रमपुर थाना, केराकत की हालत गंभीर हो गई। ग्रामीण व परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचते। रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर गौराबादशाहपुर पुलिस और केराकत थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि मृतक पंकज कुमार पढ़ने में बहुत बेहतर था। वह नीट की तैयारी कर रहा था।
इस घटना के बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी केराकत संजय कुमार सिंह ने बताया कि चारों युवक परौवा गांव में बने तालाब में नहा रहे थे, जिसमें चारों युवक डूबने लगे, तीन तो बचा गए लेकिन एक की हालत गंभीर थी जिसकी मौत हो गई है।