एडीआरएम लालजी चौधरी ने रनिंग रूम का किया निरीक्षण

Belal Jani
By -


जौनपुर। उत्तर रेलवे के एडीआरएम लालजी चौधरी ने टीम के साथ  जौनपुर जंक्शन और शाहगंज रेलवे स्टेशन स्थित रनिंग रूम का निरीक्षण किया जिसके चलते कर्मचारियों में हलचल जैसा माहौल देखने को मिला। 
एडीआरएम बुधवार लगभग 12:00 के करीब हावड़ा से देहरादून जाने वाली 9 अप एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 13009 दून एक्सप्रेस ट्रेन से जौनपुर जंक्शन पहुंचकर रनिंग रूम पहुंचे और चालक और गार्ड के रहने की पूर्ण रूप से व्यवस्था को देखते हुए रनिंग रूम का निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान कर्मचारियों में हलचल जैसा माहौल रहा। तत्पश्चात शाहगंज के लिए लखनऊ से अन्य रेलवे कर्मचारियों को लेकर आई स्पेशल ट्रेन से शाहगंज पहुंचकर भी  रनिंग रूम का निरीक्षण करने के साथ गार्ड और चालक को दी जा रही व्यवस्था के संबंध में जानकारी करते हुए निरीक्षण किया। यातायात निरीक्षक जौनपुर जंक्शन ने बताया कि लगभग डेढ़ से दो घंटा निरीक्षण किया। यह निरीक्षण तीन-तीन महीने पर किया जाता है।