जीआरपी ने दो मोबाइल के साथ चोर को किया गिरफतार

Belal Jani
By -

जौनपुर। राजकीय रेलवे पुलिस ने चोरी किए गए दो मोबाइल फोन के साथ शातिर चोर को गिरफ्तार कर चालान किया और न्यायालय भेज दिया।

 पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज अभिषेक यादव व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी श्यामजीत द्वारा रेल में बढ़ती चोरी तस्करी की घटनाओ के रोकथाम हेतु अपराधियों की गिरफ्तारी / बरामदगी व अपराध नियत्रण के उद्देश्य से प्राप्त निर्देशानुसार ।

थानाध्यक्ष सोनकर वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार पटेल साथी जवानों के साथ प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान चोरी किए गए दो मोबाइल फोन के साथ शातिर चोर को गिरफ्तार किया और चालान कर न्यायालय भेज दिया। मोबाइल रेडमी नोट 7 प्रो0 कम्पनी कीमत लगभग 8000/- रूपये तथा नोकिया कम्पनी का कीमत लगभग 7000/- रुपये बरामद हुआ। मु0अ0सं0 14/24 धारा 356/379 भा0द0वि0 तथा मु0अ0सं0 08/24 धारा 379 भा0द0वि0 का सफल अनावरण कर। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी से ट्रेन में बढ़ती लूट/चोरी तस्करी की घटनाओं पर निश्चित ही अंकुश लगेगा। पकड़ा गया अभियुक्त मोहम्मद हासिम पुत्र स्व० दिलदार अहमद निवासी नूर खाँ  कुआ, सहाबुद्दीनपुर थाना कोतवाली का निवासी है। यह भी बताया कि अभियुक्त के अपराध करने का तरीका- आने जाने वाली ट्रेनों में चढ़ कर व स्टेशन के आस पास यात्रियों के सामान और मोबाइल/आभूषण की चोरी करना है।