जौनपुर। थाना जफराबाद क्षेत्र के नाथुपुर गांव में बुधवार की देर शाम एक महिला ने अपने पति की प्रेमिका के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया ।घटना के बाद गांव के लोगो की भीड़ जमा हो गयी।घटना की सूचना पर पुलिस तीनो को गिरफ्तार कर थाने ले आयी।
बक्सा थाना क्षेत्र के डीह जहनिया गांव निवासी सौरभ सिंह का नाथूपुर गांव की निवासी रीमा यादव पुत्री सुभाष यादव से काफी दिनों से प्रेम सम्बन्ध चल रहा है।यह जानकारी सौरभ की पत्नी संध्या सिंह को हो गयी। जानकारी के बाद संध्या से सौरभ का कई बार झगड़ा भी हुआ।उसके बाद भी सौरभ नही माना।अंत मे बुधवार की शाम संध्या पति के साथ नाथुपुर गांव पहुच कर रीमा यादव के घर पर जमकर हंगामा करने के साथ बवाल मचाने लगी। शांति व्यवस्था भंग होती देख। किसी ने थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव को सूचना दे दी। तुरंत एस आई श्रीप्रकाश यादव सहित अन्य सिपाहियों को मौके पर भेजकर विवाद कर रहे तीनो लोगों को गिरफ्तार करवाया कर थाने बुला लिया। हालांकि थाने पर भी पत्नी काफी उग्र रही। इस संबंध में थाना अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि काफी समझाने का प्रयास किया गया नहीं मानने पर तीनों को शांति भंग में चालान कर न्यायालय भेज दिया।