जौनपुर। जहां एक तरफ रोज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी सहित अन्य समाजसेवी चाईनीज मांझे के खिलाफ लगातार नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दे रहे हैं।वही दूसरी तरफ चाईनीज मांझे की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है ताज़ा मामला नगर कोतवाली थाना क्षेत्र का है नगर के व्यापारी निर्भय चंद्र केडिया अपने निवास कोतवाली चौराहा से ओलंदगंज की तरह जा रहे थे। इसी दौरान सद्भावना पुल पर पहुंचते ही चाइनीज मांझा अचानक आकर उनके गले में फंस गया हांथ गर्दन पर लगाते लगाते उनकी गर्दन कुछ हिस्सा कट गया।मौके पर सभी राहगीरों ने उनको उठाकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां पर उपस्थित डॉक्टर ने उनकी हालत को देखते हुए उनकी गर्दन पर चार टांके लगाए।घटना की जानकारी जैसे ही भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला को लगी वो फ़ौरन जिला अस्पताल पहुंच गए साथ मौके पर अन्य व्यापारी नेता संजय केडिया राज देव यादव
सहित दर्जनों व्यापारी मौके पर पहुंच गए। बता दें अभी कुछ दिन पहले चायनीज मांझा बेचने वाले कई दुकानदारों ने चायनीज मांझा घटनाओं को लेकर भविष्य में न बेचने का संकल्प लिया था।अब सवाल यह उठता है कि आखिर अब चायनीज मांझा कौन लोग बेच रहे हैं?