संदिग्धअवस्था में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Belal Jani
By -

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जमाईथा ग्राम निवासी नेहा यादव उम्र 25 वर्ष पुत्री उत्तम सुरेश यादव नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के चितर सारी मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर  पढ़ाई कर रही थी। शनिवार दोपहर किसी बात से नाराज होकर गले में फांसी का फंडा लगाकर आत्महत्या कर लिया।सूचना पर पुलिस चौकी इंचार्ज शक्कर मंडी  कंचन पांडेय अपने हमराहियों को लेकर मौके पर पहुंच गई छात्रा के शव को नीचे उतरवा कर तत्काल जिला अस्पताल लाया गया।इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने देखकर मृत घोषित कर दिया। 

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया बताया जाता है कि नेहा की इसी वर्ष आजमगढ़ जिले के वरदह थाना क्षेत्र के भीरा गांव निवासी महेश यादव मई माह में शादी हुई थी। मायके में ससुराल के सहमति से नेहा टीटी कॉलेज में पढ़ रही थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मायके वालों ने ससुराल वालों को फोन द्वारा सूचना दे दिया है।