घायल महिला ने माह भर बाद उपचार के दौरान मौत को गले लगाया

Belal Jani
By -

परीजन ट्रामा सेंटर लेकर जाना चाह रहे थे, लेकिन डॉक्टर ने रोका

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटली गांव निवासी सरिता यादव उम्र 43 वर्ष पत्नी रमेश यादव 16 जुलाई को अपने बेटे अनिकेत के साथ भाई द्वारा मुफ्तीगंज स्टेशन आ रही थी कि बाजार के पहले सामने जानवर आ गया पीछे से आ रही बाइक ने साइड मार दिया।

जिससे महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था बाद में नईगंज के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा था ।जबकि आरोप है कि परिजन ट्रामा  सेंटर लेकर जाना चाह रहे थे डॉक्टर ने कहा यहां पर ऑपरेशन हो जाएगा। ऑपरेशन होने के बाद उपचार चल रहा था। और शनिवार सुबह महिला की मौत हो गई सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।