जंक्शन का सी सी टी वी कैमरा पैनल हुआ खराब

Belal Jani
By -

जौनपुर। जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यदि कोई घटना/ दुर्घटना घट जाय तो कोई भी रिकॉर्ड अथवा फुटेज मिलना असंभव है। 
 स्टेशन पर लगा  सी सी टी वी
कैमरा  की व्यवस्था लगभग 4 माह से ध्वस्त हो चुकी है। पूछे जाने पर  RPF पोस्ट प्रभारी अजय कुमार ने कि कैमरे की सही व्यवस्था के लिए सम्बंधित विभाग को कई बार मौखिक तरह के अलावा लिखा पढ़ी से भी अवगत कराया गया है। सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की‌ मनमानी के चलते  अभी तक सही नहीं कराया गया है।बता दें 
 स्टेशन पर सी सी टी वी कैमरा का  खराब होना यह बहुत ही चिंता जनक बात  है। ऐसी तरह से की जा रही लापरवाही के कारण स्टेशन पर अगर किसी भी तरह की कोई घटना होने पर अगर सीसीटीवी फुटेज की आवश्यकता पड़ी तो गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। रेलवे के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।