ग्रामीणों ने चोर को पड़कर किया पुलिस के हवाले

Belal Jani
By -

जौनपुर।मछलीशहर स्थानी थाना क्षेत्र के पौंहा गांव में बुधवार की रात ग्रामीणों ने चोर को पड़कर किया पुलिस के हवाले। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हो रहा है वायरल।
उक्त गांव में बुधवार की रात कुछ लोग सड़क के किनारे दुकान पर बैठे थे। अचानक दो मोटरसाइकिल जाकर सिवान में बने बबलू सिंह के पाही पर रुके और वहीं पर लाइट बंद हो गई।इसके बाद संदेह होने पर लोग वहां पहुंचे तो बाइक सवार मोटरसाइकिल लेकर वहां से भाग निकले लेकिन कुछ दूर आने पर रास्ते में एक मकान के पास दोनों बाइक सवार बाइक खड़ी करके भाग निकले। ग्रामीणों का कहना है कि वहां मौके पर पहुंचने पर एक पिकअप खडी थी जो ग्रामीणों को देख भाग निकली। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को वहां से पकड़ा बाकी लोग बाइक छोड़कर फरार हो गए पूछताछ पर उसने अपना नाम जफर पुत्र नबी गांव फगुइया थाना व जिला चंदौली बताया जिसके पास से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानी लोगों द्वारा 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया गया मौके पर पहुंची पुलिस उक्त व्यक्ति को लेकर थाने पर गई जहां पर कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब पशु चोरी  करने की नीयत से आएं थे।
इस बाबत कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।