जौनपुर।मछलीशहर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पतुलिकी गांव में खिड़की तोड़कर चोर बीस हजार रुपए चुरा ले गए है। भुक्तभोगी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उक्त गांव निवासी जुनैद अहमद बीती रात अपने घर के अंदर परिवार के साथ सो रहे थे। बगल बने कमरे में रखी अलमारी में उन्होंने बीस हजार रुपए रखे हुए थे। कमरे की एक खिड़की दूसरी तरफ खुलती थी। चोरों ने खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुस गए और अलमारी में रखा बीस हजार रुपए लेकर फरार हो गए। सुबह उठने पर टूटी खिड़की व खुली अलमारी देख 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की किंतु कोई सुराग नहीं मिला। भुक्तभोगी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।