जौनपुर। रक्षा बंधन के दिन घड़ी की सूई 1 बजकर 45 मिनट पर पहुंचते ही बहने भाईयों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांधने लगी यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। उधर जेल में बंद अपने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही सैकड़ो बहने कारागार पहुंचकर लाइन लगा भाइयों की कलाई में राखी बांधने और मिलने की प्रतीक्षारत रही। भारी संख्या में बंदी भाइयों को बहनों ने राखी बांधी। मालूम हो कि इस बार रक्षा बांधने का मुहूर्त दिन में एक बजकर 45 बजे से था जिसके कारण भाई की कलाईयों पर राखी बांधने के लिए बहने भूखी प्यासी मुहुर्त का इंतजार करती देखी गई। हालांकि मुहूर्त का समय होते ही पहले से सजधज कर तैयार बैठे भाईयों की सूनी कलाईयों पर बहने राखी बांधना शुरू कर दी। जेल में बंद भाईयों को राखी बांधने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों समेत अन्य जनपदों से बहनों के साथ वह भाई भी सुबह से जेल के गेट के आकर कतारे लगा प्रतीक्षारत रहे। जेलर के अनुसार आज 303 बहनों ने जेल में बंद भाईयों को राखी बांधने व 9 पुरुषों ने जेल में बंद अपनी बहनों से राखी बंधवाने आये थे। इसके लिए विशेष प्रबंध किया गया था।
नौ बंदी बहनों से राखी बंधवाने भाई पहुंचे जेल, सैकड़ों बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
By -
August 19, 2024