जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली में सोमवार को लग भग तीन बजे तड़के संदिग्ध अवस्था में एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एक महिला जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष सुबह सड़क के किनारे मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता अपने सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए।
और काफी देर तक लाश की पहचान करवाने का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है। उक्त महिला काफी दिनों से बाजार के आसपास घूम रही थी। उसकी मौत कैसे हुई है इसका पता समाचार लिखे जाने तक नहीं चल सका था।