जौनपुर।थाना मुंगराबादशाहपुर स्थानीय क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोप में होमगार्ड की सेवा दे चुके आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया व पास्को एक्ट छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मुंगराबादशाहपुर से सटे एक गांव निवासी आरोपी होमगार्ड जवान के रूप में अपनी सेवा दे चुका है।आरोप है कि रविवार शाम घर से दुकान पर जा रही नाबालिग के साथ रास्ते में जोर जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह से किशोरी ने खुद को छुड़ाया और अपने घर भाग गई घटना की बात परिजनों को बताया। परिजनों ने उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस ने होमगार्ड के विरुद्ध पास्को एक्ट व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया।इस संदर्भ में पूंछे जाने पर थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।