जौनपुर । थाना खुटहन क्षेत्र के डिहिया द्वितीय प्राथमिक विद्यालय में हौसला बुलंद चोरों ने तीसरी बार चोरी कर बर्तन,कुर्सी,गैस सिलेंडर को उठा ले गए प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा तीसरी बार थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है ।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि जो पहले दो बार चोरी हुई थी पुलिस को सूचना दी गई थी फिर भी पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके फलसरूप चोरों का हौसला बुलंद हो गया। और तीसरी बार विद्यालय में चोरी कर पुलिस को चुनौती दे डाली है। हम ऐसे ही करते रहेंगे चोरियां। दूसरी तरफ पंचायत भवन का भी ताला तोड़कर चोर कुर्सियां उठा ले गए।