जौनपुर।दिनांक 28.07.2025 को वादी कल्लू पुत्र रामकेवल प्रजापति द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि मेरा पुत्र कोचिंग पढ़कर साइकिल से वापस अपने घर आ रहा था कि दुगौली(नाहर पुल) के पास सड़क किनारे अपनी साइकिल खड़ी करके बैग मे मोबाइल फोन साइकिल पर रखकर लघुशंका करने लगा तभी मोटरसाइकिल सवार अज्ञात चोरों द्वारा मेरे लड़के का बैग व मोबाइल चोरी करके राजपुर रुखार की तरफ भाग गये मेरे लड़के के बैग मे कापी किताब व 650 रु0 थे जिसके संबन्ध मे थाना स्थानीय पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0- 136/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण
थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में थाना महराजगंज पुलिस टीम व पीआरबी 2353 के कर्मचारी गण द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 136/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त 1.फैजान पुत्र स्व0 रुक्सार 2. नमनम पुत्र जुबेर निवासीगण ग्राम लमहन थाना महराजगंज जनपद जौनपुर को चोरी के माल 01 पीट्टू बैगं, 02 प्वाइट पेन, 01 कापी, 650 रुपये, 01 मोबाईल व घटना मे प्रयुक्त वाहन नं0 UP 62 Br 9308 के साथ बरामद करते हुए गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 मुरलीधर थाना महराजगंज जौनपुर
2.हे0का0 परमात्मा सिंह थाना महराजगंज जौनपुर
3.हे0का0 उत्तमप्रसाद थाना महराजगंज जौनपुर
4. पीआरबी 2353 के कर्मचारी का0 अनूप सिंह व हो0गा0 चा0 हरिहर प्रसाद थाना महराजगंज जौनपुर