चोरी करने वाले 02 को नाजायज चाकू,मोबाइल व घटना मे प्रयुक्त बाइक के साथ किया गया गिरफ्तार

Belal Jani
By -


जौनपुर।थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा इन्द्रजीत दूबे पुत्र उमेशचन्द्र दूबे निवासी मिश्रोली थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर द्वारा चाकु का डर दिखाकर वादी मोबाइल ले लेने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर दिया गया जिस पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा तत्परता से मु0अ0सं0-110/25 धारा 307/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
प्र0नि0 सिंगरामऊ के नेतृत्व मे थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-110/25 धारा 307/351(2) बीएनएस से संबन्धित 02 वांछित अभियुक्तगण 1. अभिषेक निषाद पुत्र स्व0 रामकृपाल निषाद ग्राम करनपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष 2. शैलेष निषाद पुत्र श्यामलाल निषाद ग्राम करनपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष को मुखबिर की सूचना के आधार पर बहरा पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया व जामा तलाशी से जमातलाशी से अभियुक्त अभिषेक निषाद के पास से एक अदद चोरी की मोबाइल वीवो- वी 29 बरामद हुआ तथा अभियुक्त शैलेष निषाद के पास से एक अदद चाकु नाजायज बरामद हुआ।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस व 4/25 आर्मस एक्ट की बढोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम
1.उ0नि0 बीरेन्द्र यादव थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर ।
2.हे0का0 विश्वेश द्विवेदी, का0 रजत पाण्डेय, का0 आलोक सिंह, का0 सौरभ सिंह, का0 सतीश कसौधन थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर ।