गोमती नदी में डूबे किशोरों का दूसरे दिन मिला शव, हुआ अंतिम संस्कार

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान घाट गोमती नदी घाट पर नहाते समय दो किशोरों की बुधवार शाम मौत हो गई थी।दोनों का शव अलग-अलग स्थान से बरामद हुआ है। मोहल्ला ओलंदगंज निवासी परमेश कुमार माली का 15 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार उर्फ हर्ष की लाश गुरुवार सुबह लगभग 7:00 बजे जफराबाद थाना क्षेत्र के बशीरपुर से बरामद हुई जिसका परिवार के लोगों ने रामघाट पर ले जाकर दाह संस्कार कर दिया। और हर्ष के दूसरे साथी जूहेब 15 वर्ष पुत्र मोहम्मद शहबाज की लाश कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चाचकपुर में स्थित गोमती नदी से मिली है। पुलिस चौकी प्रभारी सराय पोखता सुनील कुमार यादव सहयोगी जवानों के साथ पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी भी दोनों बच्चों की मौत को लेकर परिजन में मातम छाया हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी में डूबकर मरने वाले दोनों लड़के एक दूसरे के परम मित्र रहे और दोनों हमेशा साथ-साथ रहा करते थे। बता दें गोमती नदी वर्तमान समय में धीरे-धीरे जहां अपनी उफान की तरफ बढ़ रही है जिसके चलते हनुमान घाट पर स्थान करने वालों के डूबने का खतरा बढ़ता जा रहा है। लोगों के डूबने की घटना की रोकथाम के लिए प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है । इस माह में अब तक स्थान से इन दोनों लड़कों को मिलाकर चार लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। दो युवक जो पहले डूबे हुए थे वह बक्सा थाना क्षेत्र के कुलहनामऊ निवासी बताए गए हैं।