जौनपुर।मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटहरा बाजार के निकट ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना बुधवार रात्रि लगभग 10:30 बजे की है प्रतापगढ़ जनपद के थाना ग्राम चिलबिला निवासी रवि शंकर का 25 वर्षीय पुत्र तुलसीराम बहन के घर से घर वापस जाने के लिए निकला ही था कि कुछ दूरी पहुंचने पर वह ट्रेलर की चपेट में आ गया। ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी जब उसके घर और उसकी बहन के घर पहुंची तो पूरे घर में कोहराम मच गया है।
ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
By -
July 24, 2025