पिकअप की टक्कर से घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Belal Jani
By -


जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की सुबह पिकअप और बाइक की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मालूम हो कि थाना क्षेत्र के भुसौड़ी गांव निवासी गुफरान (21) और सौरभ (20) बाइक से किसी काम से शाहगंज जा रहे थे।
इसी दौरान सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार से पहले सामने से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचना को दी। दोनों घायलों का उपचार शाहगंज में चल रहा था जहां इलाज के दौरान गुफरान की मौत हो गई।
युवक के मौत की सूचना मिलते हीं परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।