आरटीआई के लंबित मामलों का शीघ्र करें निस्तारण

Belal Jani
By -



जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित आरटीआई के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी प्रदान करने की प्रक्रिया, लंबित आरटीआई आवेदनों, सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की और संबंधित विभागों के जन सूचना अधिकारी को निर्देशित किया कि सूचना के अधिकार अधिनियम संबंधी जितने भी आवेदन लंबित है, उनका शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारीगण, विभागाध्यक्ष, जन सूचना अधिकारी, कर्मचारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।