मरीजों के उपचार हेतु सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी दर्द से कराह रही युवती का नहीं हो पाया समुचित इलाज
जौनपुर। नगर के लाइन बाज़ार थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में पड़ोसी दबंगों ने बीती रात्री में 20 वर्षीय युवती से पीने के लिए पानी माँगा, जैसे ही वह पानी देने पहुची,उसे दबंगों ने दबोच लिया, इस अप्रत्याशित हरकत से कुछ अनहोनी की आशंका से घबराई युवती ने शोर मचाया,जिससे झल्लाए दबंगों ने युवती को बुरी तरह पीट पीट कर जख्मी कर दिया ,विरोध करने पर परिजनों को भी पीट दियाl सूचना मिलने पर पुलिस सेवा-112 पीड़ित बालिका को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां लचर व्यवस्था के चलते युवती को समुचित उपचार नहीं मिला, वहीं जिला चिकित्सालय की एक डाक्टर (ENT सर्जन )ने मानवीय संवेदनाओं से परे होकर मरीज़ को यह कहते हुए BHU वाराणसी रेफर कर दिया की मेरे यहां CT स्कैन मशीन नहीं है,तो पूछा गया की अभी तो सीटी स्कैन मशीन लगी है, डॉक्टर ने कहा की रेडियोलॉजिस्ट नहीं है,रिपोर्ट कैसे बनेगी,फ़िलहाल मरीज़ को BHU वाराणसी भेज कर जिला अस्पताल के जिम्मेदारo ने अपना पल्ला झाड़ लियाl सवाल यह की जहां एक तरफ सदर विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद यादव के अथक प्रयास से लाखो रुपये की सिटी स्कैन मशीन जिला अस्पताल में आम जरूरत मंदो के लिए इलाज़ हेतु स्थापित कराई गई,बावजूद इसके दर्द से कराह रही गरीब युवती इलाज से वंचित हो गई,जो एक गंभीर विषय हैl