बेगमपुरा ट्रेन से कटकर अज्ञात की हुई मौत

Belal Jani
By -
सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। वाराणसी सुल्तानपुर रेलवे प्रखंड स्थित अवकाश गांव के पास उम्र लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की गुजर रही बेगमपुरा ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अगल-बगल के लोगों से पूछताछ करते हुए मृतक की पहचान करवाने का काफी प्रयास किया। पहचान न होने पर नियमानुसार जिला अस्पताल के मर्चरी घर में 72 घंटे के लिए लाश को रखवाने के बाद। पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।