ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार एक की मौत, दो घायल

Belal Jani
By -


जौनपुर। ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई ।जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज गांव निवासी चांदी उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय वंशराज फूल राज यादव उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र इंद्रजीत यादव एक अन्य मित्र युवक के साथ तीनों लोग एक बाइक पर सवार होकर रविवार तीसरे पहर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बीबीगंज पुलिस चौकी बाजार से कुछ दूरी पर सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आकर तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 नंबर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पहुंचाया गया यहां पर प्राथमिक उपचार करने के पश्चात चंदी को चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि रास्ते में उसकी मौत हो गई। फूल राज और साथ मित्र का इलाज शाहगंज में किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। चंदी की मौत की खबर जैसे ही परिजन को मिली परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि घटना करने के बाद ट्रेलर को चालक लेकर फरार हो गया।