सांकेतिक चित्र
जौनपुर। शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन से गिरकर वृद्ध महिला की हुई मौत जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक मुंबई निर्मल नगर सांताक्रुज थाना क्षेत्र के रूम नंबर 10 दुर्गा चौक मस्जिद रोड निवासी रिजवाना बेगम उम्र लगभग 52 वर्ष पत्नी इसरार अहमद शनिवार रात्रि किसी ट्रेन से मुंबई जाने के लिए शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर परिजन के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान वह खड़ी हुई एक ट्रेन के टॉयलेट में आवश्यकता पड़ने पर गई हुई थी। तभी ट्रेन चलना शुरू हो गई तभी घबराहट में टॉयलेट से निकलकर वह प्लेटफार्म पर कूद पड़ी नतीजतन उसे सिर में गंभीर छोट आई।परिजन के साथ जीआरपी तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रही थी लेकिन उनकी मौत हो गई।टीआरपी ने लाश को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई।