जौनपुर। खेत में काम कर रहे वृद्ध की सांप के काटने से उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरपतहा थाना क्षेत्र के गैरवा गांव निवासी मैगू उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सोखई गुरुवार सुबह खेत में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान सांप ने उनको काट लिया जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई।